पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुरl पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
|