पीडीए समाज का भविष्य सपा में ही सुरक्षित, सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त - चिंतामणि श्रीवास
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l 228 विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इंगोहटा में समाजवादी पार्टी पी डी ए जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि श्रीवास रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि ने कहा कि अखिलेश यादव किसान ,गरीब मजदूर नौजवान के नेता है ।भाजपा के कुशासन से किसान,नौजवान,गरीब,मध्यम वर्ग ,मजदूर,व्यापारी, परेशान है। भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी चरम पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रही है। पी डी ए समाज भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से निर्णय कर चुका है इसलिए भाजपा पी डी ए समाज का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी है भाजपा के षड्यंत्र को समाजवादी पार्टी ही विफल कर सकती है। पी डी ए समाज का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है इसलिए आप लोगों से कहना चाहता हूं कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए।सपा के सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी बेरोजगारी समाप्त होगी महिलाओं के खाते में प्रति वर्ष 40 हजार रुपए भेजे जायेंगे। पुष्पेंद्र यादव पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक हमीरपुर ने कहा कि भाजपा सत्ता के दुरपयोग को अपना अधिकार समझती है भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है इस सरकार में निर्दोषों को सताया जा रहा है पी डी ए समाज का उत्पीड़न हो रहा है सरकार का अपराधियों,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त है।इसलिए सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार में सुरक्षित हैं। जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कारनामों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है ।माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान,नौजवान,गरीब,मजदूर,परेशान है।भ्रष्टाचार बढ़ रहा है,मंहगाई चरम पर है। अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता है।सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को 20-20 हजार रूपए देने का वादा कर महिलाओं को गुमराह कर रही है अभी कुछ दिन पहले मलिहाबाद की विधायक जया कौशल पासी को पुजारी ने मंदिर में घुसने नहीं दिया।इससे साफ है कि भाजपा दलितों की विरोधी पार्टी है ।बाल्मीकि समाज के लोगों से कहना चाहती हू कि समाजवादी पार्टी को अपना वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करे।राजबहादुर पाल पूर्व जिला अध्यक्ष सपा ने कहा कि भाजपा सरकार से सभी लोग पीड़ित है इसलिए 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। कार्यक्रम को अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर,रामप्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी हमीरपुर विधान सभा,शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमेरपुर, घनश्याम साहू ,नंदकिशोर शिवहरे,सलीम मोहम्मद जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ शिवप्रसाद कुशवाहा, शारदा श्रीवास, राजेश श्रीवास एडवोकेट,रामकिशोर श्रीवास पूर्व चेयरमैन मौदहा,नीलेश कुमार सैक्टर प्रभारी टेढा ,मायाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन,आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवशरण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुरारा, अवधेश यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा , सुनील यादव जिला अध्यक्ष छात्र सभा सपा, माहेश्वरीडीन श्रीवास, नईम खान,परशुराम प्रजापति,जावेद मेजर, रामप्रकाश श्रीवास वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष कुरारा सपा महिला मोर्चा,लीलावती कुशवाहा आदि काफी संख्या में नेतागण कार्यकर्ता गण एवं महिलाएं उपस्थित रही।