होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सीएमओ ने सीएचसी सरीला, गोहांड और ब्लॉक राठ में स्वास्थ्य सेवाओं का किया औचक निरीक्षण
 
सीएमओ ने सीएचसी सरीला, गोहांड और ब्लॉक राठ में स्वास्थ्य सेवाओं का किया औचक निरीक्षण
Updated: 10/16/2026 10:39:00 PM By Reporter-

सीएमओ ने सीएचसी सरीला, गोहांड और ब्लॉक राठ में स्वास्थ्य सेवाओं का किया औचक निरीक्षण
-दवाओ की उपलब्धता, साफ-सफाई और इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य इकाइयों की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर की रात्रि को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी सरीला, सीएचसी गोहांड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य इकाई ब्लॉक राठ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, आकस्मिक एवं प्रसव सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम रात्रि 08:14 बजे सीएचसी सरीला का निरीक्षण किया गया। यहां प्रसव कक्ष एवं आकस्मिक कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. रतन लाल सहित आकस्मिक ड्यूटी एवं प्रसव कक्ष में तैनात कार्मिक उपस्थित मिले। अस्पताल में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा आकस्मिक कक्ष में आवश्यक दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध मिले।
इसके उपरांत रात्रि 09:26 बजे सीएचसी गोहांड का औचक निरीक्षण किया गया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भरत राजपूत एवं डॉ. प्रभात शर्मा सहित आकस्मिक ड्यूटी और प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स, वार्ड आया एवं वार्ड बॉय उपस्थित मिले। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। चिकित्सकीय अभिलेखों के अवलोकन में पाया गया कि उस दिन ओपीडी में 117 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई थीं, जबकि महिला चिकित्सक द्वारा 30 मरीजों को देखा गया था।
रात्रि 10:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य इकाई, ब्लॉक राठ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. ए.के. देवल एवं डॉ. जय सागर सहित रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित मिला। अभिलेखों के अनुसार उस दिन ओपीडी में 50 मरीजों को देखा गया था। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सा इकाइयों के प्रभारियों एवं संबंधित चिकित्सकीय तथा पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि रात्रिकालीन आकस्मिक सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए। मरीजों को समय से आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा विशेष परिस्थितियों में ही उन्हें उच्च चिकित्सा इकाई के लिए संदर्भित किया जाए। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने, मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा बाहरी दवाएं लिखने से बचने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले संविदा कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎कन्नौज पुलिस की पहल से 450 परिवारों में लौटी खुशियां:सुलह करने वाले परिवारों को एसपी ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड एवं पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 को पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश
छात्रा मधुदेवी बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक उपजिलाधिकारी, जाना प्रशासनिक कार्यों का स्वरूप
4 जनवरी 2027 को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :