पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड एवं पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।
पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। यू0पी0-112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन , प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।