होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्न
 
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्न
Updated: 11/5/2026 9:05:00 AM By Reporter-

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक संपन्न
-16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना अभियान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं स्व-गणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी  अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मीडिया प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।इसके माध्यम से नागरिक एवं परिवार निर्धारित स्व-गणना पोर्टल,ऐप पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में शत-प्रतिशत परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश एवं प्रदेश की भावी विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी का दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के लिए पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रभावी माइक्रो प्लान तैयार किया जाए, ताकि ग्रामीण, नगरीय एवं जिला मुख्यालय क्षेत्र का कोई भी परिवार छूटने न पाए। इसके लिए प्रशासनिक, न्यायिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिनवार एवं क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नामित कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा, जबकि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सहयोग से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित होगा।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक गांव में स्मार्ट मोबाइल चलाने में दक्ष 10 युवाओं,कर्मियों की टीम तैयार करने के निर्देश दिए। यह टीम अभियान के शुरुआती दिनों में गांव-गांव जाकर नागरिकों को मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, जिससे तकनीकी जानकारी के अभाव में कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना संभव नहीं है। मीडिया की सक्रिय भूमिका से प्रत्येक परिवार तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाई जा सकती है और नागरिकों को निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी गणना पूरी करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
बैंक ने लोन स्वीकृत कर किया ठगी का खेल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :