पत्नी से टूटा रिश्ता:साली से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक,मचाया हंगाम
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के पूराराय का
-तीन माह पूर्व भी पत्नी के फरार होने के बाद पुलिस को छकाने वाला युवक एक बार फिर चढ़ा पानी की टंकी पर, खड़ी मशक्कत करके पुलिस ने उतारा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।"घर वाली धोखा दे गई,मेरी साली से शादी कराओ,,चिल्लाते हुए 35 वर्षीय एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया।मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए समझा बुझाकर युवक को नीचे उतारा।जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूराराय निवासी 35 वर्षीय बाबू पुत्र चंद्रपाल की पत्नी एक साल पूर्व घर से चली गई थी।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था।पति बाबू के मुताबिक पत्नी की खोजबीन के दौरान पता चला था कि उसकी पत्नी उसको धोखा देकर किसी अन्य शख्स के साथ चली गई थी।पत्नी की बरामदगी को लेकर बाबू पुलिस कार्यवाही चाहता था जिसको लेकर बीते 3 माह पूर्व भी वह एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया था।पुलिस कार्यवाही नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था।रात्रि के समय उपरोक्त मंजर की सूचना पर मौके पर लगी भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने उपरोक्त युवक को कड़ी मशक्कत करके नीचे उतारा था।एक बार फिर बाबू के हंगामे से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पता चला कि बाबू इस बार अपनी साली से शादी करने की जिद कर रहा था,और इस बार पानी की टंकी पर ऊंचाई पर चढ़ गया। बाबू टंकी पर चढ़कर यही चिल्ला रहा था कि पत्नी धोखा दे गई, मेरी साली से शादी कराओ, नहीं तो मैं पानी की टंकी से कूदकर जान दे दूंगा।ग्रामीणों की भीड़ के बीच सूचना पर डायल 112 पुलिस और थाना प्रभारी विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।आखिर एक बार फिर कड़ी मशक्कत करके पानी की टंकी पर चढ़े बाबू को पुलिस में समझा बुझाकर कर कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए नीचे उतारा।पुलिस सुपुर्दगी में भी बाबू उपरोक्त रट लगाए पत्नी धोखा दे गई,साली से शादी कराओ कि जिद करता नजर आ रहा था।वहीं बाबू ने पूँछने पर बताया कि उसे राजपाल सक्सेना नामक युवक ने मारा है,इस कारण भी वह पानी की टंकी पर चढ़ है और पुलिस कार्यवाही चाहता है।फिलहाल उपरोक्त घटनाक्रम के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।मौके पर एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की मौजूदगी की बात भी सामने आई है।