परवेज मंसूरी बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा कानपुर निवासी परवेज मंसूरी को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। सोमवार को लखनऊ में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर ठा. सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर ग्रामीण भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। परवेज मंसूरी के प्रदेश सचिव बनने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।मनोनयन के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई। नवनियुक्त प्रदेश सचिव परवेज मंसूरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।इस अवसर पर मुनि शुक्ला आदित्य द्विवेदी मिथुन कुमार पंकज यादव आशीष यादव अभिषेक कटियार इत्यादि लोग रहे!
|