होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ‎कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, 25 बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल
 
‎कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, 25 बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल
Updated: 11/25/2026 1:25:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, 25 बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल 
‎-मामला कन्नौज जिले के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के थाना ठठिया क्षेत्र के 209.600 कि.मी प्वाइंट पर खड़ी हुई स्कूली बस से ट्रक की भिड़ंत का
‎-कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी बस, पिकनिक मनाकर आगरा से वापस कौशांबी लौट रही थी बस
‎-ट्रक की भीषण टक्कर के बाद बस के पिछले हिस्से के उड़े परखच्चे,घटना के दौरान सो रहे बच्चों और स्कूल स्टॉफ में मची अफरा तफरी
‎-बच्चों को बाथरूम कराने को एक्सप्रेस वे के घटनास्थल पर रुकी थी बस
‎-घटना के दौरान बस में सवार थे पचास बच्चों और स्कूल स्टॉफ सहित 60 लोग
‎-घटना की जानकारी पर डीआईजी, डीएम, एसपी, अधिकारी,आरटीओ,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमएस,सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पिकनिक मनाकर वापस लौट रही स्कूली बच्चों और स्कूल स्टॉफ से भरी एक बस को एक्सप्रेस वे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आलू से लदे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।हादसे में चार स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 बच्चे और स्कूल स्टॉफ के लोग भी घायल हुए हैं।आईसीयू में उपचार के बाद स्कूल के एक सीनियर और एक बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण उपचार हेतु हायर हॉस्पिटल भेजा गया है।सुबह 6 बजे के करीब घटी सड़क दुर्घटना में हादसे के दौरान बस सवार बच्चे और स्कूल स्टॉफ के अधिकतर लोग नींद की हालत में थे।स्कूली बच्चों को बाथरूम लगने के कारण बस को घटनास्थल पर सड़क किनारे रोका गया था,इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीटें तक उखड़ गईं, जिससे कई बच्चे सीटों के बीच में फंस गए।घटना के दौरान जहां अफरा तफरी और चीखपुकार का नजारा साफ नजर आ रहा था,वहीं राहत और बचाव कार्य के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।दुर्घटना में मृतक बच्चों के शवों और घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया।घटना की जानकारी पर डीआईजी,डीएम,एसपी,आरटीओ, तिर्वा एसडीएम, सीओ तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी तिर्वा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में दुर्घटना के घायलों का हाल जानने कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस के अलावा उपचार को संबंधित डाक्टरों की टीम भी भी जुटी रही।घटना में घायल स्कूल सीनियर और एक बच्चे को आईसीयू में उपचार के बाद हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।अन्य घायल बच्चों को उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर कौशांबी के लिए प्राइवेट बस से रवाना किया गया है।बताते चलें कि तीन दिन के टूर पर उपरोक्त विद्यालय की बस कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के बच्चों को लेकर पिकनिक के लिए कौशांबी से आगरा गई थी। रात 12 बजे के करीब आगरा से वापस आने को रवाना हुई थी इसी दौरान हादसा हुआ।घटनास्थल पर स्कूली बच्चों को बाथरूम कराने के लिए बस को रोका गया था इसी दौरान हादसा हो गया। बस पर 50 बच्चों और स्कूल स्टॉफ सहित 60 लोग सवार बताए गए हैं। घायल अवस्था में स्कूली बच्चों ने बताया कि, ट्रक की रफ्तार बहुत अधिक थी।घायल बच्चों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ बच्चों को बाथरूम जाना था इस कारण बस को एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे रोका गया था,इसी दौरान ट्रक चालक में टक्कर मार दी। कुछ बच्चों ने हादसे का कारण ट्रक चालक को नशे में होना तो कुछ ने चालक को नींद की झपकी बताया है।बच्चों ने बताया कि,हादसे में उनके चार साथियों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।बता दें कि हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम,थाना पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस की मदद से मृतक बच्चों और घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा।दुर्घटना में ट्रक का नंबर आर जे 11 जी सी 4856 जबकि बस का नंबर यूपी 73 टी 3323 बताया गया है।मृतक छात्रों में 14 वर्षीय आर्यन पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया,18 वर्षीय रजीउल्ला पुत्र शमीउल्ला, निवासी अफजल पुरवारी कौशांबी,17 वर्षीय जैद मिर्जा पुत्र रियाद अहमद,17 वर्षीय अरमान पुत्र रियाज अहमद निवासी निदौरा, फतेहपुर शामिल हैं। मृतकों में आर्यन और अरमान कक्षा 8 जबकि जैद और रजीउल्ला कक्षा 10 के छात्र बताए गए हैं।घायल स्कूली बच्चों और विद्यालय स्टॉफ में में 23 वर्षीय शिवानी पुत्री रामबाबू, अभिषेक पुत्र नरेश यादव 15 वर्ष, सलमान पुत्र अशफाक 35 वर्ष, मुजस्सिम शेख पुत्र फहीम अहमद 15 वर्ष, रुखसार पुत्री इरशाद 16 वर्ष, प्रिंस प्रजापति पुत्र विनय 16 वर्ष, अनुज पुत्र नरेश 12 वर्ष, शाहद पुत्र मुस्तकीम 16 वर्ष, लाइवा पुत्री हारून 15 वर्ष, रिजवान पुत्र इलियास 18 वर्ष, भूपेंद्र पुत्र जगतनाथ 30 वर्ष, शक्ति पुत्र मथुरा यादव 16 वर्ष, अंशू पुत्र उमेश 14 वर्ष निवासीगढ़ सिराथू कौशांबी, अस्मित पुत्र प्रेम चौरसिया 16 वर्ष, पीयूष पुत्र उमेश चंद्र 16 वर्ष, अब्दुल रहमान पुत्र वाहब अली 16 वर्ष, अहमद रजा पुत्र बाहब अली 16 वर्ष, आकाश गुप्ता पुत्र वीरेंद्र 17 वर्ष, शहेर बानो पुत्री शफीकउल्ला 15 वर्ष, अल्फ़ेज पुत्र रहीश उल्ला 17 वर्ष, फाहद बिलाल पुत्र अब्दुल मुस्ताक 14 वर्ष, मोइनुद्दीन पुत्र जीशान अली 17 वर्ष, निवासीगढ़ जहांगीर नगर फतेहपुर का उपचार मेडिकल कॉलेज तिर्वा में किया गया।हादसे में विद्यालय के प्रधानाचार्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।स्कूल प्रबंधक सलमान और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है,जिन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद हायर हॉस्पिटल भेजा गया है।दुर्घटना में घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज से एक प्राइवेट बस से गंतव्य को रवाना किया गया है। वहीं संबंधित एक्सप्रेस वे की चौकी से अन्य छिटपुट घायल बच्चों और विद्यालय स्टॉफ के लोगों को भी बस से कौशांबी के लिए रवाना किया गया है।हादसे के बाद घटनास्थल स्थित एक्सप्रेस वे पर यूपीडा की टीम ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया है। दुर्घटना ग्रस्त बस को भी सड़क किनारे खड़ा करवाया गया था।पूरे घटनाक्रम के दौरान हादसे से सहमें विद्यालय के स्टॉफ के सदस्य और बच्चों को लिपटकर बिलखते हुए देखा गया।हादसे की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीआईजी जमुना प्रसाद,डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार,कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, सीएमएस डा.दिलीप सिंह,तिर्वा एसडीएम वैशाली, सीओ कुलवीर सिंह,तहसीलदार अभिषेक मिश्रा,कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला,आदि ने घटना को दुखद बताया है।अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दोषी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।मामले की जांच पड़ताल जारी है।बताते चलें कि हादसे में मृतक बच्चों की दर्दनाक मौत पर मौके पर पहुंचे उनके परिजनों के करुण क्रंदन से हर आंख नम नजर आ रही थी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महादेवी घाट पर हजारों दीपों से जगमगाया गंगा तट, भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
चार मासूमों की मौत और घायलों के इलाज पर उठे सवाल,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में
श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
‎चार बच्चों की मौत पर शिक्षकों का दर्द छलका,बोले- समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थीं मासूमों की जान
‎चार मासूमों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम, अपनों को खोकर परिजनों की थमीं नहीं सिसकियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :