श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सदर तहसील परिसर में गुरु नानक जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बताए सत्य, प्रेम, समानता एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बंटी शर्मा,यादवेंद्र किशोर यादव,अमित यादव,प्रताप सिंह, यश कटियार,सुभाष नेता,आलोक प्रजापति,विपिन और महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानवता,सेवा,सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं।