चार मासूमों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम, अपनों को खोकर परिजनों की थमीं नहीं सिसकियां
-मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर स्कूली बस और ट्रक भिडंत हादसे का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्कूली बच्चों के परिजनों को शायद अहसास भी नहीं होगा कि विद्यालय द्वारा पिकनिक पर ले जाए गए उनके मासूम बच्चों के हंसते खेलते चेहरे अब उन्हें देखने को कभी नहीं मिलेंगे।मृतक बच्चों के शवों को देख उनके परिजनों की मानो आवाज नहीं बल्कि सिसकियां ही नजर आ रही हैं।बताते चलें कि कौशांबी ओरियंटल प्राइवेट स्कूल की बस विद्यालय के बच्चों को टूर कराने रविवार को आगरा गई थी।मंगलवार को बस वापस कौशांबी लौटने के लिए रवाना हुई थी।बस में सवार करीब 60 स्कूली बच्चों और स्कूल स्टॉफ को अहसास भी नहीं होगा कि, उन्हें एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ेगा।कन्नौज जिले के थाना ठठिया अंतर्गत एक्सप्रेस वे 209 किमी प्वाइंट पर खड़ी बस में सुबह 6 बजे के करीब आलू लाद कर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में अफजलपुरवारी, मोहब्बतपुर, कौशांबी निवासी कक्षा 8 के छात्र 14 वर्षीय आर्यन पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया, उपरोक्त निवासी 16 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र रजीउल्ला पुत्र शमीउल्ला,17 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र जैद मिर्जा पुत्र रियाज अहमद निवासी निदौरा फतेहपुर, और 17 वर्षीय कक्षा 8 के छात्र अरमान पुत्र रियाज अहमद निवासी गौरे खकरेड़ू,फतेहपुर की मौत हो गई।मृतक बच्चों के परिजनों तक दर्दनाक हादसे की सूचना पहुंची तो मानों कोहराम मच गया। हंसते खेलते बच्चों के चेहरे अब मौत का कफ़न ओढ चुके थे।बच्चों के शवों के सामने आते ही जैसे बिलख बिलख कर थक चुके परिजनों की जैसे सिसकियां उनके असहनीय दर्द की दास्तां खुद बयां कर रही थीं।बताते चलें कि जैद अपने परिवार में दो छोटे भाइयों सैम और अदनान में बड़ा था। पीटा किसान हैं, मां अंजुम बानो सहित उपरोक्त परिजनों का जवान बेटे का शव देखकर हाल बेहाल था।मृतक रजीउल्ला वर्तमान में कक्षा 11 का छात्र था। वह अजुवा लिटिल ब्लॉसम स्कूल में पड़ रहा था।ओरिएंटल पब्लिक स्कूल का छात्र होने के कारण स्कूल स्टॉफ द्वारा उसे टूर की सूचना देकर बुलाया गया था। पिता खेती करते हैं, इसके अलावा घर पर मां सहाना बानो हैं, इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।अरमान फतेहपुर के धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर गहुरे का रहने वाला था।ओरिएंटल स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। परिवार में मां सोनी और पिता के अलावा छोटा भाई अब्दुल रहमान हैं।रियाज गाड़ी चला कर अपनी और परिवार की जीविका चलाते हैं।वहीं मृतक आर्यन चौरसिया कौशांबी के अफजलपुरवाही गांव में परिवार के साथ रहता था। पिता मिथलेश घर पर ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं।परिवार में दादी,बाबा और एक बड़ा भाई मानस है।मानस भी ओरिएंटल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। हादसे में वह भी घायल हुआ है।हादसे में चारों बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों को उनके मिलने जुलने वाले ढांढस बंधा रहे हैं, पर परिजनों की सिसकियां जैसे बहुत कुछ कह रही हैं। मासूमों की में जैसे अपने परिजनों के लिए एक असहनीय दर्द छोड़ गई हैं।