चार मासूमों की मौत और घायलों के इलाज पर उठे सवाल,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में
-मामला कन्नौज जिले के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर स्कूली बस और ट्रक भिडंत के दौरान हुए दर्दनाक हादसे का
-मेडिकल कॉलेज में स्कूल की घायल शिक्षक बोली, नहीं मिला समुचित उपचार
-सपा नेताओं ने भी हादसे की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक के परिजनों और घायलों का लिया पुरसाहाल
-बोले सपाई,यूपी सरकार के मुखिया हादसे को हत्या मानें,दें पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मदद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।कन्नौज जिले के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की स्कूल बस से भिड़ंत में चार मासूमों की सांसे थम गईं,वहीं दो दर्जन से अधिक मासूम बच्चे और स्कूल स्टॉफ के टीचर घायल भी हुए। उपरोक्त हादसे ने जहां घटनास्थल पर कई अनियमितताओं की पोल खोल दी, वहीं उपचार को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायलों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।बताते चलें कि मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे के 209 माइल स्टोन प्वाइंट के करीब खड़ी एक स्कूली बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि, दुर्घटना में करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चे और स्कूल स्टॉफ के सदस्य घायल हुए,वहीं चार गंभीर अवस्था में पहुंचे बच्चों को तुरंत उपचार की जरूरत थी।मामले में विद्यालय के एक सहायक अध्यापक ने बताया कि सही समय पर प्रशासन ने एंबुलेंस आदि की व्यवस्था में देरी की, जिस कारण स्थित यह हुई कि, देरी से मदद के कारण स्कूल के तीन बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं एक बच्चे की उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाए जाने के दौरान मौत हो गई।हालांकि किसी प्रकार स्कूल के अन्य बच्चों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाए जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।बात करें मेडिकल कॉलेज में दर्दनाक्त हादसे में घायल होकर पहुंचे स्कूली बच्चों और स्कूली स्टॉफ की, तो कॉलेज में उपचार की व्यवस्थाओं को लेकर स्कूल की एक सदस्य ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया।घायल अवस्था में स्कूल स्टॉफ की सदस्य ने बताया कि, दुर्घटना में घायल होने के बाद उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। दर्द भी बहुत अधिक हो रहा था।स्कूल स्टॉफ की सदस्य का कहना था कि जब उन्होंने अपने उपचार (दवाओं अन्य राहत समाग्री) को लेकर मौके पर मौजूद चिकित्साकर्मियों से बात की तो उन्हें कॉलेज में समुचित उपचार नहीं मिला। स्कूल स्टॉफ की सदस्य का कहना था कि, उन्हें मदद के लिए दवाओं को मांगे जाने पर कहा गया कि, यहां केबल इंजेक्शन लगते हैं, संबंधित दवाओं की पर्ची लिख दी जाएगी, जिसके बाद वह दवाएं बाहर से मंगवा सकती हैं।कुछ भी हो,कन्नौज जिले के एक्सप्रेस वे पर घटित एक बड़े और दर्दनाक हादसे ने शासन प्रशासन के दावों से लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है।अब सवाल वही कि आखिर जिम्मेदार कौन?वहीं समाजवादी पार्टी के नेता कलीम खान,अनिल पाल,जगदीश नारायण राजपूत,हबीब हसन,दिनेश बॉथम,अंशुल गुप्ता,इंद्रेश यादव,दिलशाद हुसैन, अवधेश यादव, सहित अन्य सपा नेताओं ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बस ट्रक दुर्घटना में घायलों का पुरसाहाल लिया।सपा नेता अनिल पाल ने हादसे को दुखद बताते हुए सरकार से उक्त हादसे को हत्या मानने की बात भी कही और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता की मांग की।उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख ने भी हादसे पर गहरा दुःख जताया है।आगे कहा कि जल्द ही पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल कौशांबी जाएगा और पीड़ितों के परिजनों से मिलेगा।बता दें कि मंगलवार की सुबह ओरियंटल पब्लिक स्कूल कौशांबी की बस एक ट्रक से हुई टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।हादसे में चार मासूम बच्चों का जीवन खत्म हो गया जबकि दो दर्जन के करीब बच्चे घायल होकर मेडिकल कॉलेज में उपचार को लेकर लाए गए थे।हादसे के दौरान एक स्कूली छात्र (मृतक) के परिजन ने भी अपनी बात रखी।कुछ भी हो पर कन्नौज का दर्दनाक हादसा कई अनसुलझे सवाल जरूर छोड़ गया है।आरोप प्रत्यारोप और दावों के बीच आखिर चार मासूम जिंदगियां तो हमेशा के लिए चली ही गईं।
|