महादेवी घाट पर हजारों दीपों से जगमगाया गंगा तट, भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।देव दीपावली के पावन अवसर पर सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव 2026 के अंतर्गत महादेवी वर्मा घाट पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद मां गंगा के तट पर दीपदान किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।इसके बाद विधि-विधान से मां गंगा की भव्य आरती की गई।श्रद्धालुओं ने सुख,समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन ने धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।