होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ‎चार बच्चों की मौत पर शिक्षकों का दर्द छलका,बोले- समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थीं मासूमों की जान
 
‎चार बच्चों की मौत पर शिक्षकों का दर्द छलका,बोले- समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थीं मासूमों की जान
Updated: 11/25/2026 1:30:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎चार बच्चों की मौत पर शिक्षकों का दर्द छलका,बोले- समय पर मिल जाती मदद तो बच सकती थीं मासूमों की जान
‎-मामला कन्नौज जिले के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए स्कूली बस से ट्रक की भिड़ंत का
-डीआईजी से लेकर अन्य अधिकारी बोले,घटना की सूचना पर तत्काल करवाई गई राहत व्यवस्था।यूपीडा, पुलिस,की मौजूदगी में एंबुलेंस से लेकर अन्य संसाधनों से घायलों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज
‎-मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस बोले,हादसे में घायलों को तत्काल उपचार के लिए कॉलेज की चिकित्सकीय टीम ने संभाली कमान
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर टूर करके वापस लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे आलू लदे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में चरण मासूम स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।बताते चलें कि मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 209 किमी प्वाइंट के करीब एक्सप्रेस वे पर बच्चों को बाथरूम कराने के लिए रुकी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि, बस सवार स्कूली बच्चों और स्कूल स्टॉफ के लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे के समय बस पर पचास बच्चों और स्कूल स्टॉफ सहित अन्य 60 लोगों के सवार होने की जानकारी दी गई।हादसे में चार स्कूली बच्चों आर्यन, रजीउल्ला, जैद और अरमान की जान चली गई जबकि 25 से अधिक बच्चे और स्कूल स्टॉफ के लोग घायल हुए।हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बस जो ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बताई गई है, यहां के एक शिक्षक ने कुछ ऐसा बताया कि, जिससे दुर्घटना में मदद को पहुंची राहत टीमों पर सवालिया निशान सा खड़ा हो गया।शिक्षक का कहना था कि जिस समय एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ उस समय चीखपुकार का आलम था, बस में सीटों के बीच फंसे बच्चों को बचाने की जद्दोजहद जारी थी। इस बीच यूपीडा,112 पुलिस सहित अन्य मददगार सुरखा टीमों को फोन करके जानकारी भी दी गई। मदद के लिए यूपीडा टीम और पुलिस पहुंची जरूर, पर एंबुलेंस से लेकर राहत पहुंचाने वाली अन्य व्यवस्था में करीब एक घंटे की देर हुई।शिक्षक ने बताया कि हादसे के दौरान गंभीर हालत में पहुंच चुके उपरोक्त चार बच्चों की हालत घटना के दौरान अधिक खराब थी। अगर इन सभी चार बच्चों को तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट मिल जाता जो शायद काल के गाल में समाए मासूम बच्चों की जिंदगी को बचाया जा सकता था।हालांकि उपरोक्त मामले में घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी डीआईजी जमुना प्रसाद,डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री,एसपी विनोद कुमार का कहना था कि, हादसे की सूचना पर तत्काल कार्यवाही और मदद सहित राहत कार्य अमल में लाया गया।घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज कर समुचित उपचार दिलाया गया। हालत गंभीर होने पर विद्यालय के एक स्टॉफ सदस्य और एक बच्चे को उनके परिजनों के कहने पर हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।फिर भी मामले में जांच पड़ताल जारी है, आगर कोई खामी रही या कोई दोषी है तो जांच पड़ताल के बाद उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महादेवी घाट पर हजारों दीपों से जगमगाया गंगा तट, भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
चार मासूमों की मौत और घायलों के इलाज पर उठे सवाल,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में
श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
‎चार मासूमों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम, अपनों को खोकर परिजनों की थमीं नहीं सिसकियां
‎कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बस को आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर,चार बच्चों की मौत, 25 बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :